
आगरा के थाना न्यू आगरा के वीर नगर में गोपाल अपने परिवार के साथ रहता है, वह विस्फोट नियंत्रक कार्यालय, संजय प्लेस में कार्यरत है। उसकी मां 85 वर्षीय शीला देवी अपने छोटे बेटे राकेश के साथ रह रही थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तीन दिन पहले गोपाल अपनी मां शीला को छोटे भाई के घर से ले आया। उसने अपनी मां को एक कमरे में बंद रखा और सोमवार दोपहर में उनकी पीट पीट कर हत्या कर दी।
चीखती रही बुजुर्ग मां
गोपाल अपनी मां को पीटता रहा और वह चीखती रही, कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, इस पर पुलिस फोर्स पहुंच गया और मकान से बुजुर्ग शीला देवी का शव निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया।
छोटे भाई ने दी तहरीर
इस मामले में गोपाल के छोटे भाई राकेश ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी है कि उसकी मां शीला देवी उनके पास रह रही थी। तीन दिन पहले गोपाल उन्हें अपने घर ले गया, वहां उनकी पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी गोपाल को पकड लिया है और पूछताछ की जा रही है।
मां की क्यों की हत्या
पुलिस छानबीन में जुटी हुई है कि गोपाल ने अपनी मां की हत्या क्यों की, जबकि वह खुद सरकारी नौकरी करता है, इसलिए उसके पास पैसे की भी कमी नहीं है। इसके बाद भी बुजुर्ग मां की हत्या करने के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।
Leave a comment