
आगरा के खंदौली में प्राचीन लाल मंदिर है, महंत सोरनपुरी मंदिर में सेवा करते थे। लाल मंदिरों में सालों पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां हैं। बुधवार सुबह मंदिर में सोरनपुरी का शव पडा हुआ था, उनके सिर पर बर्बता से वार कर हत्या की गई है। वहीं, लोगों ने मंदिर में देखा तो मूर्तियां नहीं थी। इससे काफी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर पर पहुंच गए, इसे देखते हुए पुलिस फोर्स पहुंच गया, आक्रोशित लोगों को देख कई थानों का पुलिस फोर्स मंगा लिया गया।
करोडों की कीमत की 14 मूर्तियां चोरी
मंदिर से करोडों की कीमत की 14 मूर्तियां चोरी हुई हैं, ये मूर्तियां अष्टधातु की बताई जा रही हैं और लाल मंदिर में सालों से अष्टधातु की मूर्तियां थी। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण मंदिर पहुंच गए, आस पास के गांव के लोग भी मंदिर पहुंच गए हैं।
एसएसपी पहुंचे, डॉग स्क्वाइड बुलाया गया
मंदिर में सालों पुरानी मूर्तियां चोरी होने पर एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह खंदौली पहुंच गए, मंदिर परिसर से पिफंगर प्रिंट लिए गए हैं। डॉग स्क्वाइड के साथ ही पुलिस टीम छानबीन में लगी हुई है। स्थानीय लोगों से मंदिर पर आने जाने वालों के बारे में पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि मंगलवार को मंदिर में सोरनपुरी से मिलने कौन कौन आया था, उनका किसी से कोई विवाद तो नहीं था। इसके साथ ही खंदौली क्षेत्र के बदमाशों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मंदिर में अष्टधातु की मूर्तियां थी, यह स्थानीय लोगों को ही पता हो सकता है, इस दिशा में भी पुलिस छानबीन करने में जुटी है।
Leave a comment