
जोधाबाई पैलेस में मिला पर्स
इंडोनेशिया की पीएच रोडिया आगरा के बाद फतेहपुरसीकरी घूमने गई थी। उनका पर्स गुम हो गया। यह पर्स ओमप्रकाश नाम के एक व्यक्ति को मिल गया, उन्होंने ये पर्स एएसआई की टिकट विंडो पर जमा कर दिया। पर्स से एएसआई के अधिकारियों ने फोन नंबर लेकर संपर्क किया। इसके बाद यह पर्स पीएच रोडिया को दे दिया गया।
मुश्किल में फंस जाती रोडिया
यह पर्स नहीं मिलता तो रोडिया मुश्किल में फंस जाती, उनका वीजा से लेकर क्रेडिट और डेबिड कार्ड पर्स में ही रखे हुए थे। पर्स नहीं मिलता तो उन्हें परेशानी का सामना करना पडता।
Leave a comment