Assembly Elections: BJP towards historic victory in Gujarat, Congress victory in Himachal Pradesh
नईदिल्लीलीक्स… गुजरात में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर। आप ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत से लगा मलहम।
गुजरात में भाजपा 149 सीटों पर आगे
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2022/12/eb.jpg)
गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना तेजी से चल रही है। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों से अब तक मिले रुझानों के मुताबिक 149 सीटों पर आगे चल रही है। नौ सीटों पर विजय हासिल कर ली है। कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही है और एक सीट जीत ली है। आम आदमी पार्टी सात सीटों पर आगे चल रही है। अन्य में चार प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
भाजपा ने 150 का आंकड़ा छुआ तो अब तक की सबसे बड़ी जीत
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2022/12/b.jpg)
भाजपा गुजरात में अब तक के नतीजों के आधार पर 150 या उससे ज्यादा सीटें जीतती है तो यह उसकी अब तक की सबसे बडी जीत होगी क्योंकि अब तक सबसे ज्यादा 149 सीटें जीतने का रिकार्ड 1985 में कांग्रेस के माधव सिंह सोलंकी के नाम है। मोदी के समय में भी भाजपा 127 सीटें जीत सकी थी।
आप ने बिगाड़ दिया कांग्रेस का खेल
भाजपा की इस जीत में आम आदमी पार्टी का हाथ माना जा रहा है क्योंकि आप ने कांग्रेस का बहुत से वोट बैंक तोड़ लिया, जिससे भले ही आप नहीं जीत सकी लेकिन भाजपा को खासा फायदा पहुंचाने में कामयब हो गई।
हिमाचल में कांग्रेस बहुमत की ओर
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा का यहां डबल इंजन की सरकार का नारा कामयाब नहीं हो सका।
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है।
कांग्रेस को 39 सीटों बढ़त, भाजपा को 21 पर
अब तक के मिले रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 39 सीटों पर आगे चलकर बहुमत के करीब है। भाजपा 21 सीटों पर आगे चल रही है, पांच सीटों पर जीत हासिल कर ली है। आप का खाता नहीं खुला है। हिमाचल प्रदेश की जीत से गुजरात में मिले तगड़े झटके से कुछ राहत मिल सकती है।