मुंबईलीक्स.. अनंत अंबानी-राधिका अंबानी की शादी में मेहमानों को मिली दो-दो करोड़ रुपये की कीमती घड़ियां। चांदी के सिक्के से लेकर अन्य उपहार भी।
वीआईपी मेहमान और अनंत के दोस्तों को बांटी घड़ियां
अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने वाले वीआईपी मेहमानों के लिए खास रिटर्न गिफ्ट तैयार करवाए गए। इन मेहमानों को अंबानी परिवार की तरफ से डेढ़ से दो करोड़ रुपये की लग्जरी घड़ी दी गई। यह घड़िया वीआईपी मेहमानों के अलावा अनंत और राधिका के दोस्तों को गिफ्ट की गईं।
चांदी के सिक्के से लेकर कई बेहतरीन गिफ्ट
शादी में शामिल बाकी मेहमानों के लिए राजकोट, कश्मीर और बनारस से रिटर्न गिफ्ट तैयार करवा कर बांटे हैं। इनमें चांदी के सिक्के से लेकर अन्य चीजें शामिल हैं। इसके अलावा मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए अंबानी परिवार ने 100 से ज्यादा प्राइवेट प्लेन तैयार कराए थे।