Thursday , 11 December 2025
Home हॉट न्यूज़ At least 10 killed, 12 injured in hotel fire in UP’s Pratapgarh
हॉट न्यूज़

At least 10 killed, 12 injured in hotel fire in UP’s Pratapgarh

hotel
आगरालीक्स…… एक होटल में शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण तीन घंटे में तीन डाक्टर सहित 10 की मौत लोगों की मौत हो गई। केवल सात मृतकों की शिनाख्त हो सकी थी। एक बजे तक मृतकों की संख्या को लेकर अफवाहें चरम पर थीं। मंडलायुक्त राजन शुक्ला तथा आईजी जोन बृज भूषण अभी सिर्फ दस लोगों के मरने की ही पुष्टि कर रहे थे।
प्रतापगढ के होटल  गोयल रेजीडेंसी में सुबह शार्ट सर्किट से लगी आग देखते ही देखते बेकाबू हो गई। होटल में ठहरे लोग बाहर नहीं निकल सके, कमरों में धूआं से लोगों की मौत हो गई। चार दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। होटल का शीशा तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
इस हादसे में मृतकों में चिकित्सक डा.सत्य व्रत(38) लखनऊ, डा. ओम प्रकाश (40) लखनऊ, बृजेश (28) नारंगपुर पट्टी प्रतापगढ़, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक के विज्ञापन विभाग से जुड़े मनोज शर्मा (35) इलाहाबाद, बसंत शिंदे (36) भोपाल, होटल कर्मी दिलीप कुमार (24) बमरौली इलाहाबाद, विशाल चौहान (32) बड़हलगंज गोरखपुर की ही पहचान दोपहर तक हो सकी थी। इनके अलावा झुलसने वालों में अंकित रानीगंज अजगरा प्रतापगढ़, मनीष वाराणसी, स्वतंत्र मिश्र त्रिशुंडी अमेठी, मनोज शुक्ला कोहंडौर प्रतापगढ़, रवि कुमार वाराणसी, दीपक कुमार सरोज अतरसंड कोहंडौर प्रतापगढ़, आशुतोष अजगरा प्रतापगढ़, मानव कोहंडौर, दृष्टि कुमार मुंबई, ओपी अग्रवाल वाराणसी, संजय गोरखपुर, राकेश टक्करगंज प्रतापगढ़ व एक अज्ञात शामिल है। सभी को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। जान गंवाने वाले बसंत शिंदे, डा. सत्य व्रत व डा. ओम प्रकाश इंदिरा गांधी नेत्र अस्पताल मुंशीगंज अमेठी के चिकित्सक थे। अस्पताल में मृतकों के परिजनों के पहुंचने पर कोहराम मच गया। होटल मालिक सुनील गोयल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

प्रशासन के निर्देश पर डीएम ने हादसे में मरने वालों के घरवालों के लिए दो लाख रुपए, गंभीर घायलों के लिए 50 हजार रुपए और मामूली रूप से घायलों के लिए 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। मरने वालों में प्रतापगढ़ के बृजेश कुमार, इलाहाबाद के मनोज शर्मा, भोपाल के बसंत सिंधे और झारखंड के रहने वाले सुशील कुमार शामिल हैं।

हेल्पलाइन नं- 05342220401,05342-228188,9454417520,9454417891

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्समैनपुरीयूपी न्यूजसिटी लाइवहॉट न्यूज़

Native of Kasganj Arun Maurya killed Atiq & Ashraf, Known about Lavlesh & sunny Family #lucknow

लखनऊलीक्स… अतीक और अशरफ की हत्या करने वाला अरुण मौर्य कासगंज का...

फिरोजाबादबिगलीक्सयूपी न्यूजहाथरसहॉट न्यूज़​क्राइम

Video News : Bride Harsh Firing on wedding stage video goes viral #hathras

आगरालीक्स… वरमाला के बाद स्टेज पर बेटी दुल्हन ने रिवाल्वर से चार...

आगराबिगलीक्सहॉट न्यूज़​क्राइम

Agra Police shock after listen 9th standard girl fake story of 16 girl hostage in house in Agra #agranews

आगरालीक्स …..(Agra News 28th February 2022 )..आगरा में एक कान्वेंट स्कूल की...

आगराटॉप न्यूज़हॉट न्यूज़

We Indians are at number four in spending the most time on mobile

ग्लोबललीक्स…जरा सा खाली हुए और लग गए मोबाइल देखने में. मोबाइल पर...

error: Content is protected !!