
इसके साथ वो अपने वीडियो में अपने फैंस से यह भी कह रही हैं कि उनके जैसा योग कीजिए और फिट रहिए। पूनम पांडे ने यह वीडियो योग दिवस से दो दिन पहले जारी किया है। गुरूवार रात उन्होंने करीब 11 बजे ट्वीट करके अपने फैंस से पूछा कि वो एक हॉट एंड सेक्सी योग वीडियो शूट करने वाली हैं और इसे लेकर वो उत्साहित हैं।
इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर यह भी पूछा कि वो कौन सा आसन देखना चाहते हैं। इसके बाद सभी ने उन्हें अपनी च्वाइस बताई। पूनम पांडे ने लोगों से डिमांड रखी कि वो यह वीडियो तभी अपलोड करेगी जब सब #YogaKaroTohPoonamPandeyJaisa (हैशटैग) के साथ ज्यादा से ज्यादा ट्वीट्स करेंगे।
वैसे यह पहली बार नहीं है जब पूनम पांडे ने योग पर वीडियो जारी किया है। इससे पहले भी वह अपनी न्यूड तस्वीर ट्वीटर पर अपलोड कर बता चुकी हैं कि वो न्यूड होकर योग करती हैं। पूनम पांडे 2011 में अपने एक बयान की वजह से खूब सुर्खियों में रही थीं। उन्होंने तब कहा था कि टीम इंडिया के जीतने पर वह खिलाड़ियों के सामने न्यूड हो जाएंगी।
Leave a comment