Thursday , 12 February 2026
Home अलीगढ़ लीक्स Route diversion for Shab e-Barat in Agra
अलीगढ़ लीक्स

Route diversion for Shab e-Barat in Agra

mg
आगरालीक्स…… शब्बेरात के मद्देनजर दो जून को यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। नालबंद चौराहे से कलक्ट्रेट तिराहे तक साइकिल भी नहीं चल सकेगी। रूट डायवर्जन दो जून शाम चार बजे से अगले दिन सुबह तक रहेगा। एसपी टै्फिक अभिषेक सिंह ने बताया रूट डायवर्जन के दौरान किसी भी श्रेणी के वाहन को निर्गत प्रत्येक प्रकार का नो एंट्री अनुमति पत्र निरस्त कर दिया गया है। रूट डायवर्जन इस तरह रहेगा।
-नालबंद चौराहे से कलक्ट्रेट तिराहे तक, पचकुइयां कब्रिस्तान से सुभाष पार्क तिराहा और नालबंद से पचकुइयां तक साइकिल समेत सभी प्रकार के वाहनों पर तीन जून की सुबह तक रोक रहेगी। सिर्फ पैदल लोग ही जा सकेंगे।
– हरीपर्वत, सेंट जोंस की तरफ से सदर और ताजगंज की ओर जाने वाले वाहन पालीवाल पार्क, पुरानी मंडी से यमुना किनारा होकर जाएंगे।
– क्लब चौराहा, प्रतापपुरा, साई की तकिया चौराहा से कलक्ट्रेट की ओर जाने वाले वाहन बालूगंज यमुना किनारे होकर जा सकेंगे।
– ग्वालियर की तरफ से आगरा आने वाले भारी वाहन रोहता नहर, बिचपुरी तथा शास्त्रीपुरम होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
– फतेहाबाद, शमसाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन सैंया होकर ग्वालियर की ओर जाएंगे। जबकि दिल्ली और जयपुर की ओर से आने वाले वाहन रोहता नहर और पथौली होकर जाएंगे।
– इस दौरान एनएच-2 पर ट्रैफिक को धीमी गति से चलाया जाएगा। अबू उल्लाह दरगाह पर शब्बेरात में भाग लेने वाले जुलूसों तथा जत्थों को सकुशल गुजारने के लिए बड़ी संख्या में जिग-जैग बैरियर लगाए जाएंगे, ताकि वाहनों को धीमी गति से गुजारा जा सके।
– एनएच-2 से कोई भी भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर आदि वाटर व‌र्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, अबू उल्लाह दरगाह, भगवान टॉकीज, खंदारी चौराहा, पत्थर घोड़ा, गुरुद्वारा ओवर ब्रिज, सिकंदरा, वायु विहार तिराहा, अमर विहार तिराहा, चौकी तोरा, बुंदू कटरा, एकता चौकी, पथौली तथा बोदला से शहरी क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News: School’s closed in Aligarh on 4th February due to cold waves

अलीगढ़लीक्स …Aligarh News: कोल्ड डे कंडीशन को देखते हुए अलीगढ़ में स्कूलों...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News: Police Van carrying prisoner hit truck, Four died#Aligarh

अलीगढ़लीक्स…Aligarh News बंदी को लेकर जा रहे पुलिस कर्मियों की गाड़ी आगे...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News Video: 24 year old Teacher & 9th Standard girl student found dead in Hotel#Agra

अलीगढ़लीक्स… वीडियो न्यूज …होटल में शिक्षक और उसकी छात्रा स्कूल की कह...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Agra News Video: Attack on Fleet of SP MP Ramji Lal Suman by Karni Sena workers, Throw Tyre, Cars Collide, Full detail

अलीगढ़लीक्स… राणा सांगा पर टिप्पणी मामले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के...

error: Content is protected !!