
शिक्षक संघ औटा ने मांगे पूरी न होने पर शुक्रवार से परीक्षा कार्य से बहिष्कार कर दिया है। ऐसे में सुबह सात बजे से बीएससी कृषि की 12 सेंटरों पर परीक्षा। इसमें से एक केंद्र नारायन डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद भी था, यहां औटा अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र चौहान शिक्षक हैं। उन्होंने किसी तरह अपने कॉलेज में परीक्षा न हो सके, इसके लिए पूरी दम लगा दी, इसके बाद भी नरायन कॉलेज में परीक्षाएं हुई। यही नहीं, 12 में से 11 केंद्र में विवि की परीक्षाएं हुई। सिपर्फ आरबीएस बिचपुरी में परीक्षा नहीं हो सकीं, क्योंकि यहां के केंद्र अधीक्षक डॉ पीके सिंह ने सुबह पौने सात बजे अपना मोबाइल बंद कर दिया। यह जानकारी आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके जैन को हुई तो उन्होंने केंद्र अधीक्षक डॉ पीके सिंह को हटा दिया है। शनिवार को परीक्षाएं कराने के लिए पूर्व प्राचार्य डॉ टीआर चौहान को केंद्र अधीक्षक बनाया गया है।
Leave a comment