
असनसोल जक्शन से चलकर भावनगर जक्शन तक जाने वाली पारसनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को टूंडला स्टेशन पर पहुंची। यहां ट्रेनों मे महिलाओं के साथ छेडखानी की वारदात को देखते हुए ईव टीजिंग टीम की महिला सिपाही सादा वर्दी में ट्रेन में सवार हो गई। एक महिला सिपाही कोच नंबर चार में पहुंची, यहां मध्य प्रदेश के गोरह निवासी तोता कृष्ण ने महिला सिपही का रास्ता रोक दिया, उन्होंने हटने के लिए कहा तो हाथ पकड लिया। इसके बाद कमेंट करने लगा, उसके साथ के अन्य युवक भी छेडखानी करने लगे, इसके बाद भी महिला सिपाही शांत रही तो वह उन्हें दबोचने को आगे बढा, उन्होंने तोता कृष्ण को जमकर धुना, इसके बाद यात्रियों और अन्य महिला सिपाहियों ने भी जमकर धुनाई लगी। उसके अन्य साथी भाग खडे हुए। आगरा पफोर्ट स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही आरोपी तोता कृष्ण को दबोच कर मुकदमा दर्ज किया गया है।
Leave a comment