आगरालीक्स.. आगरा में मोटापा कम कैसे हो और आंखों का स्वास्थ्य कैसे अच्छा रहे, इसके लिए रैली निकाली गई। शहीद स्मारक से आईएमए, आगरा साइकिल डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा सेंटर फॉर साइट द्वारा भगवान टॉकीज से तक रैली निकाली गई। एडीएम सिटी केपी सिंह, आईएमए के प्रेसीडैंट इलेक्ट डॉ अशोक शिरोमणि, आईएमए, एएमएस के चेयरमैन डॉ डीवी शर्मा, डॉ राजकुमार गुप्ता ने रैली का शुभारंभ किया। मोटापा से बचने के लिए जागरूक किया गया।
