आगरालीक्स.. अयोध्या पर शनिवार को निर्णय आ रहा है, आगरा के स्कूल बंद कर दिए गए हैं, इंटरनेट सेवा बंद हो सकती है।
अयोध्या मामले पर शनिवार को फैसला आएगा। , ऐसे में प्रदेश के संवेदनशील जिलों में शामिल आगरा सहित 21 जिलों में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी।
शुक्रवार को आगरा आए डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, उनसे अयोध्या मामले पर आने वाले निर्णय को लेकर तैयारियों की जानकारी ली। प्रेसवार्ता में डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि अयोध्या मामले पर फैसले के समय इंटरनेट सेवा बन्द की जा सकती हैं। प्रदेश के आगरा सहित 21 संवेदनशील जिलों में इंटरनेट सेवा बंद की जा सकती हैं। इसके लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त फोर्स और पैरा मिलिट्री फोर्स मांगा गया है।
स्कूल और कॉलेज बंद
अयोध्या मामले पर आ रहे फैसले को देखते हुए आगरा के सभी स्कूल नौ से 11 नवंबर तक बंद कर दिए गए हैं। इसमें सभी सरकारी, कान्वेंट और मिशनरी स्कूल शामिल हैं, साथ ही कॉलेज भी बंद रहेंगे।

आगरा में ड्रोन कैमरे से निगरानी
अयोध्या पर आ रहे निर्णय को देखते हुए आगरा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग अलग क्षेत्रों में पुलिस और जिला प्रशासन ने बैठक की, संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।