आगरालीक्स ..अयोध्या पर शनिवार को निर्णय आ रहा है, आगरा के स्कूल शनिवार को बंद कर दिए गए हैं, आगरा में इंटरनेट सेवा भी बंद हो सकती है।
आगरा में इंटरनेट बंद कर दिया जाएगा, अयोध्या पर कल फैसला आ सकता है, ऐसे में प्रदेश के संवेदनशील जिलों में शामिल आगरा सहित 21 जिलों में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी।
शुक्रवार को आगरा आए डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, उनसे अयोध्या मामले पर आने वाले निर्णय को लेकर तैयारियों की जानकारी ली। प्रेसवार्ता में डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि अयोध्या मामले पर फैसले के समय इंटरनेट सेवा बन्द की जा सकती हैं। प्रदेश के आगरा सहित 21 संवेदनशील जिलों में इंटरनेट सेवा बंद की जा सकती हैं। इसके लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त फोर्स और पैरा मिलिट्री फोर्स मांगा गया है।