Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ B. Tech student gang raped near school in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

B. Tech student gang raped near school in Agra

178

आगरालीक्स.. आगरा में कारोबारी की बेटी बीटेक की छात्रा को अगवा करने कर स्कूल के पास चार युवकों ने गैंगरेप किया, गंभीर हालत में छात्रा को एसएन में भर्ती किया गया है, पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र निवासी कारोबारी की बेटी एक बडे कॉलेज से बीटेक कर रही है, वह खंदारी क्षेत्र के सेंटर से कंप्यूटर की कोचिंग ले रही है। मंगलवार शाम को बीटेक छात्रा स्कूटी से घर से कोचिंग के लिए निकली, भगवान टॉकीज के पास दो युवकों ने बीटेक छात्रा को किडनैप कर लिया, उसी की स्कूटी से छात्रा को किडनैप कर पोइया घाट की तरफ ले गए।
स्कूल के पास चार युवकों ने​ किया गैंगरेप
बीटेक छात्रा को किडनैप कर दो युवक उसी की स्कूटी से पोइया घाट क्षेत्र स्थित एक स्कूल के पास ले गए, वहां पहले से दो युवक मौजूद थे। चारों युवकों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया, विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट की। गैंगरेप करने के बाद चारों युवक भाग गए।
स्थानीय लोगों ने छात्रा को पहुंचा घर
शाम 6 30 बजे स्थानीय लोगों की नजर खून से लथपथ छात्रा पर पडी, उसके सिर में चोट थी, छात्रा ने स्थानीय लोगों को अपने घर का पता बताया, स्थानीय लोगों ने छात्रा को घर पहुंचा। छात्रा ने घर पहुंचने के बाद चार युवकों द्वारा गैंगरेप करने की बात कही, परिजन छात्रा को लेकर थाना न्यू आगरा पहुंचे, उसे गंभीर हालत में एसएन में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी
बीटेक छात्रा से गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है, सीसीटीवी पफुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी सिटी प्रशांत वर्मा का मीडिया से कहना है कि गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपी भी चिन्हित कर लिए गए हैं, उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!