आगरालीक्स आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की बीए एलएलबी और एलएलबी की परीक्षा में 60 की क्षमता वाले कमरों में बिठाए 100 छात्र, गर्मी से छात्रा की तबीयत खराब। ( BA LLB & LLB Exam : 100 student in 60 student capacity exam room in Agra College)
विवि की नोडल केंद्र आगरा कालेज के विधि संकाय में बीए एलएलबी और एलएलबी की 2400 छात्रों की परीक्षा चल रही है। संख्या अधिक होने से परीक्षा कक्ष में एक सीट पर तीन तीन छात्र बिठाए जा रहे हैं।ओएमआर पर परीक्षा हो रही है, ऐसे में छात्र एक दूसरे से उत्तर साझा कर रहे हैं। कक्ष निरीक्षक भी छात्रों को परीक्षा करने से नहीं रोक पा रहे हैं। वहीं, कमरों में पंखे भी ठीक से नहीं चल रहे हैं। गर्मी और उमस के चलते एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई, छात्रों को कमरे में लिटा दिया। छात्रा की मां अस्पताल में भर्ती है, वह अस्पताल से पेपर देने के लिए आई थी।
वहीं, बीए एलएलबी और एलएलबी की परीक्षा में ड्यूटी लगाने में विरष्ठता की अनदेखी के आरोप लगाए गए।आगरा कालेज के प्राचार्य डा अनुराग शुक्ला का कहना है कि छात्रों की संख्या अधिक है। इसलिए कुछ समस्या आ रही है उनका समाधान कराया जा रहा है। परीक्षा ड्यूटी में वरिष्ठता क्रम संबंधी शिकायतों का निरस्तारण कर दिया गया है।