नईदिल्लीलीक्स…बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री सुर्खियों में हैं, उनके दावे और चमत्कार पर चुनौती बढ़ती जा रही है। सियासत गरमाई। जानिये क्या है मामला।
बागेश्वर धाम की स्थापना की, कथा वाचक रहे
बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री मूल रूप से कथा वाचक हैं लेकिन बागेश्वर धाम की स्थापना के बाद से उनके लाखों अनुयायी हो गए हैं। युवावस्था में ही उनका प्रभाव काफी है।
पर्चियों के माध्यम से निकालते हैं हल
अब उनके ऊपर अंधविश्वास को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। क्रिसमस के मौके पर हिंदू से ईसाई बने लोगों की हिंदू धर्म में वापसी कराने के बाद से वह सुर्खियों में हैं। धीरेंद्र शास्त्री पर्चियों के जरिये लोगों की पूरी स्थिति को बताते हैं।
कांग्रेस नेता ने विधानसभा में घेरा

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने भी धीरेंद्र शास्त्री को घेरा है और आरोप लगाया है कि उनके पास यदि चमत्कारी शक्तियां हैं तो उन्हें प्रमाणित करें। उन्होंने कहा कि वे सनातन धर्म में विश्वास करते हैं। लेकिन पाखंड और ढोंग में उनका भरोसा नहीं है।
धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में भी आए लोग

दूसरी ओर धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में भी कई लोग आ गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में बयान दिया है।