नईदिल्लीलीक्स…जम्मू के नरवाल इलाके में एक साथ दो धमाके। आधा दर्जन लोग हुए घायल। गणतंत्र दिवस से पहले हुए धमाकों से दहशत।
आज सुबह हुए लगातार दो धमाके
जम्मू के नरवाल इलाके में आज सुबह लगातार दो धमाके हुए, जिससे छह लोग जख्मी हो गए। दोनों धमाके कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की जम्मू में एंट्री के बाद हुए हैं। हालांकि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा घटनास्थल से करीब 60किलोमीटर दूरी पर है।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच तेज
दूसरी ओर गणतंत्र दिवस भी नजदीक है। धमाकों से लोगों में दहशत व्याप्त है। धमाके की घटना के बाद सुरक्षा एजेसिंयां और अलर्ट हो गई हैं। घटना की जांच की जा रही है।