Sunday , 7 December 2025
Home हॉट न्यूज़ Baby born on roadside in Nepal, Agra doctors named him Aayush Bharat
हॉट न्यूज़

Baby born on roadside in Nepal, Agra doctors named him Aayush Bharat

088
090आगरालीक्स…..काठमांडू के पास एक गांव में भूस्खलन के बाद सड़क किनारे गर्भवती का प्रसव कराया। नेपाल दंपती के आग्रह पर आगरा के डॉक्टरों ने नवजात का नाम ‘आयुष भारत’ रखा है। सोमवार रात को नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) का यह तीन सदस्यीय दल आगरा लौटा और जागरण से उसने अपने अनुभव साझा किया।

30 अप्रैल को आगरा से डॉ. मीता कुलश्रेष्ठ, डॉ. एस कालरा और डॉ. अनूप दीक्षित एनएमओ के 15 सदस्यीय दल के साथ नेपाल पहुंचे। वे यहां दो मई को काठमांडू से 70 किलोमीटर दूर बेस कैंप सिंधूपाल (भूकंप का केंद्र) बस से जा रहे थे। रास्ते में भूस्खलन होने पर बस को रोक दया गया तो डॉक्टरों का दल जलवीरे गांव की तरफ पैदल चलने लगा। डॉ. मीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि करीब पांच किलोमीटर चलने पर सड़क किनारे भीड़ लगी हुई थी। यहां संतोषी (18) प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। उन्होंने अपने साथ लेकर गए उपकरणों की मदद से उसका प्रसव कराया। पास ही के स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे तक मां-बच्चे की देखरेख की। दोनों की जान बचने पर दंपती ने डॉक्टरों से बच्चे का नामकरण करने का आग्रह किया। शिशु की लंबी आयु के लिए आयुष और भारतीय डॉक्टरों के सहयोग के लिए आयुष भारत नाम रख दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्समैनपुरीयूपी न्यूजसिटी लाइवहॉट न्यूज़

Native of Kasganj Arun Maurya killed Atiq & Ashraf, Known about Lavlesh & sunny Family #lucknow

लखनऊलीक्स… अतीक और अशरफ की हत्या करने वाला अरुण मौर्य कासगंज का...

फिरोजाबादबिगलीक्सयूपी न्यूजहाथरसहॉट न्यूज़​क्राइम

Video News : Bride Harsh Firing on wedding stage video goes viral #hathras

आगरालीक्स… वरमाला के बाद स्टेज पर बेटी दुल्हन ने रिवाल्वर से चार...

आगराबिगलीक्सहॉट न्यूज़​क्राइम

Agra Police shock after listen 9th standard girl fake story of 16 girl hostage in house in Agra #agranews

आगरालीक्स …..(Agra News 28th February 2022 )..आगरा में एक कान्वेंट स्कूल की...

आगराटॉप न्यूज़हॉट न्यूज़

We Indians are at number four in spending the most time on mobile

ग्लोबललीक्स…जरा सा खाली हुए और लग गए मोबाइल देखने में. मोबाइल पर...

error: Content is protected !!