नईदिल्लीलीक्स(06 August 2021)…टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया सेमीफाइनल मुकाबला हार गए हैं। लेकिन कांस्य की दौड़ में बने हुए हैं।
12—5 से हारे स्टार पहलवान
भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया सेमीफाइनल मुकाबले में हार के बाद फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए हैं। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला तीन बार के विश्व चैंपियन अज़रबैजान के हाजी एलियेव से था। हाजी एलियेव ने पुनिया को 12—5 से हराकर मुकाबला जीत लिया। लेकिन पुनिया अभी मैडल की दौड़ में बने हुए हैं। अब वह कांस्य पदक के लिए लड़ेंगे।
अदिति ने जगाई मैडल की आस
उधर गोल्फर अदिति अशोक ने भी मैडल की उम्मीद जगा दी है। अदिति तीसरे राउंड के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। मुकाबले का चौथा और फाइनल राउंड शनिवार को खेला जाएगा।
17वें स्थान पर रहीं प्रियंका
20 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में भारत की प्रियंका गोस्वामी 17वें स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल इटली की एंटोनेला पाल निशानो ने जीता।