आगरालीक्स… सहालग कल से हो जाएंगे शुरू। गजलक्ष्मी राजयोग में शुभ विवाह के रहेंगे 61 शुभ मुहूर्त। बाजारों में फिर से बिखरेगी रौनक।
शुभ मुहूर्त में मांगलिक कार्य से शुभ फल की प्राप्ति

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान एवं गुरु रत्न भण्डार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक शुभ मुहूर्त में मांगलिक कार्य किए जाने शुभ फल की प्राप्ति होती है। नया वर्ष 2024 गजलक्ष्मी राजयोग में शुरू हुआ है। नये साल में कुल 61 शुभ विवाह मुहूर्त। मई-जून में कोई मुहूर्त नहीं। फरवरी माह में सबसे ज्यादा मुहूर्त हैं।
शुभ मुहूर्त की तिथियों को जानें
जनवरी माह- 16, 17, 21, 22, 27, 28, 30, 31
फरवरी माह- 1, 2, 4, 6, 7, 8, 12, 14, 18, 19, 24, 25, 26, 27, 28, 29,
मार्च माह- 2, 3, 4, 5, 6, 7, 11, 12
अप्रैल माह- 18, 19, 20, 21
मई- ……..
जून- ……..
जुलाई- 2, 4, 9, 11, 12, 13, 14, 15
अगस्त, सितंबर, अक्टूबर-…….
नवंबर- 13, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26
दिसंबर- 2, 4, 5, 10, 11, 13, 14
अच्छे मौसम का भी रहेगा असर
सहालग शुरू होने के साथ ही बाजारों में रौनक बिखरना शुरू हो जाएगा। बाजारों में सर्दी की वजह से इस बार अभी तक रौनक नहीं रही है लेकिन अब इसमें तेजी आने की संभावना है क्योंकि मौसम भी अब खुलने लगा है।