मथुरालीक्स… श्रीबांकेबिहारी मंदिर, वृन्दावन 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक दर्शन के लिए एडवाइजरी जारी, जरूर जान लें।

श्रीबांकेबिहारी मंदिर, वृन्दावन में भक्तों की भीड़ लग रही है, दबाव अधिक होने से दर्शन करने पहुंच रले श्रदृधालु बेहोश हो रहे हैं और तबीयत बिगड़ रही है। नए साल पर दर्शनार्थियों की संख्या और बढ़ जाएगी, इसे देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी की हे।
25 दिसंबर से 5 जनवरी तक न आएं बुजुर्ग और बच्चे
श्रीबांकेबिहारी मंदिर, वृन्दावन मंदिर प्रबंधन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में कहा है कि नए साल पर भीड़ अधिक रहती है। इसलिए 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक मंदिर में दर्शन करने के लिए बुजुर्ग और बच्चे न आएं।
ये है एडवाइजरी
25 दिसंबर से पांच जनवरी तक मंदिर में दर्शन करने न आएं बुजुर्ग और बच्चे
चूते चप्पल अपनी गाड़ी में रखकर आएं
रूट व्यवस्था का पालन करें
पुलिस चौकी पर खोया पाया केंद्र बनाया जाएगा