Voting tomorrow on eight seats of the state including Aligarh-Mathura,
Banke Bihari Temple: Huge crowd gathered to watch Mangala Aarti
आगरालीक्स(31st August 2021)… वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में साल में एक बार होने वाली मंगला आरती देखने के लिए उमड़ा जन सैलाब. सारे इंतजाम ध्वस्त.
रात दो बजे मंगला आरती देखने उमड़ा जन समूह
वृंदावन में जन्माष्टमी पर ही बांके बिहारी मंदिर में रात दो बजे मंगला आरती की जाती है। इसको देखने के लिए सोमवार रात को अपार जन समूह मंदिर में उमड़ा। पट खुलते ही पहले दर्शन की चाह में भीड़ ऐसी उमड़ी कि मंदिर प्रशासन द्वारा किए गए सभी इंतजाम ध्वस्त हो गए। भीषण उमस में लोग परेशान तो हुए लेकिन अपने आराध्य के दर्शन कर सुकून की बारिश से तरबतर भी हुए।
हर ओर कृष्ण नाम का संकीर्तन
बांके बिहारी जी मंदिर के पास सोमवार रात से ही लोग डेरा डाले हुए थे। सोमवार रात को तय समय के अनुसार साढ़े नौ बजे मंदिर के पट बंद हो गए। लोग अपने लाला के प्रकट होने का इंतजार करने लगे। हर ओर बस कृष्ण नाम का संकीर्तन ही सुनाई दे रहा था। भजनों की गंगा बह रही थी। लोकगीत भी गाए जा रहे थे। रात 12 बजे तक तो यह आलम था कि बांके बिहारी मंदिर जाने वाले रास्तों पर बस सिर ही सिर नजर आ रहे थे। अभी पट भी खुले भी नहीं थे कि लोगों की लाइनें लग गई थीं। हर एक श्रद्धालु पहले दर्शन की चाह में था। रात करीब पौने दो बजे जैसे ही मंगला आरती के लिए पट खोले गए, वैसे ही भीड़ बेकाबू हो गई। धक्का—मुक्की शुरू हो गई। रात एक बजकर 55 मिनट पर आरती शुरू हुई। इसके बाद सुबह साढ़े पांच बजे तक लोगों की भीड़ ही नजर आई।