Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks Kalyan Singh’s Trayodashi tomorrow, one lakh people will come
agraleaksअलीगढ़अलीगढ़ लीक्सआगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Kalyan Singh’s Trayodashi tomorrow, one lakh people will come

अलीगढ़लीक्स(31st August 2021 )… पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होंगे एक लाख लोग. आगरा—अलीगढ़—मथुरा के डेढ़ हजार कारीगर लगाए गए. तीन स्विस कॉटेज भी किए जा रहे तैयार.

अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज में होगा त्रयोदशी कार्यक्रम
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का बुधवार को त्रयोदशी कार्यक्रम है। इसमें शामिल होने के लिए एक लाख लोगों के आने की संभावना है। इसके लिए व्यापक पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। कल्याण सिंह के गृहनगर अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। एक लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था के लिए अलीगढ़ के कैटर्स पवन वाष्र्णेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते सांसद राजवीर सिंह व अन्य।

डेढ़ हजार कारीगर बना रहे खाना
कैटर्स पवन वाष्र्णेय के अनुसार, अभी सात सौ कारीगर राजस्थानी बूंदी के लड्डू बनाने के काम में जुटे हैैं। उन्होंने बताया कि हलवाई, पूड़ी बेलने वाली ​महिलाओं और भोजन परोसने के लिए आगरा—अलीगढ़—म​थुरा के करीब डेढ़ हजार लोगों की सेवाएं ली जाएंगी।

तीन स्विस कॉटेज भी तैयार
केएमवी इंटर कॉलेज में अतिथियों के लिए विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथियों के लिए तीन स्विस कॉटेज भी बनाई जा रही हैं। यहां पर वीवीआईपी अतिथियों के भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है।

सीसीटीवी से सुरक्षा
इंटर कॉलेज और उसके आसपास निगाह रखने के लिए सौ से अधिक सीसीटीवी लगाए गए हैं। चप्पे—चप्पे पर सुरक्षा व्यव्सथा पुख्ता रहेगी।

Related Articles

आगरा

Agra News: Hostels for working women will be built in these 8 cities of UP including Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी के इन 8 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए...

आगरा

Agra News: The MP wrote a letter to the Union Railway Minister regarding the stoppage of trains…#agranews

आगरालीक्स…आगरा—बरेली एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने, बरहन स्टेशन पर इन दो...

आगरा

UP News: The time for SIR may increase again in Uttar Pradesh including Agra….#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में फिर बढ़ सकता है एसआईआर के लिए समय....

आगरा

Agra News: Activa rider dies after colliding with crane in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्रेन की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत. नौकरी के...

error: Content is protected !!