आगरालीक्स ..आगरा में बैंक का काम निपटा लें, एटीएम से कैश निकाल लें, मंगलवार को हडताल और 26 से चार दिन बैंक बंद रहेंगे, एटीएम में कैश होगा, इससे भरोसा उठ चुका है।
मंगलवार को बैंककर्मियों की हड़ताल के चलते भी काम प्रभावित रहने वाला है। 26 से 29 अक्टूबर तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। 26 को चौथा शनिवार है इसके बाद रविवार को दीपावली, सोमवार को गोवर्धन पूजा, मंगलवार को भाईदूज के चलते यह हालात बनने वाले हैं। इससे रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस), नेशनल इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी), चेक क्लियरेंस जैसे काम अटक सकते हैं।