आगरालीक्स ….आगरा में पहुंचा सफेद हंस, बार हेडेड गूज, 8400 मीटर तक सबसे ऊंची उड़ान भरता है सफेद हंस। कीठम में विदेशी पक्षी आ गए हैं।
रामसर साइट सूर सरोवर पक्षी विहार में सर्दी की दस्तक के साथ ही प्रवासी पक्षी आने लगे हैं। इसमें बार हेडेड गूज जिसे सफेद हंस कहते हैं वह भी कीठम में आ गया है। सफेद हंस सबसे ऊंची उड़ान भरता है। 8400 मीटर की ऊंचाई तक सफेद हंस उड़ सकता है। सफेद हंस का सिर का रंग सफेद, शरीर के बाकी हिस्से का रंग दूधिया और स्लेटी होता है।
फरवरी तक कीठम में रहेगी पक्षियों की अठखेलियां
सर्दी की दस्तक के साथ ही तिब्बत, कजाकिस्तान, मंगोलिया, रूस आदि क्षेत्रों से भारत के दक्षिण भाग तक सर्दियों के प्रवास पर पहुंचत हैं।
इस दौरान ये वेटलैंड, नदियां, दलदली क्षेत्र, खेती, पानी व घास के नजदीक झीलों पर सैकड़ों की संख्या में झंड बाकर प्रवास करते हैं। फरवरी तक कीठम में पक्षी रहेंगे।