Saturday , 22 February 2025
Home आगरा Barsana News : Radha Rani Janmotsav start, Maha Abhishek with 11 Pitchers#Barsana
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Barsana News : Radha Rani Janmotsav start, Maha Abhishek with 11 Pitchers#Barsana

मथुरालीक्स .. Barsana News, Radhaashtami : राधाष्टमी पर लाडली जी मंदिर, बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,, सुबह मंगला आरती के बाद अब सोने की पालकी में सफेद छतरी में दर्शन देंगी वृषभानु दुलारी राधा रानी। ( Barsana News : Radha Rani Janmotsav start, Maha Abhishek with 11 Pitchers)


भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के 15 दिन बाद शुक्ल पक्ष की अष्टमी को राधा रानी का जन्मोत्सव शुरू हो गया है।ब्रह्म मुहूर्त में पहले मूल शांति की पूजा की गई, इसके बाद 27 कुओं का जल, ब्रज के 27 स्थानों की रज, 27 तरह के वृक्षों के पत्ते और 108 तरह की जड़ी बूटियों के मिश्रित जल से महाभिषेक किया गया । कुंतल पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) से महाभिषेक होगा। यह महाभिषेक 11 घड़ों से किया जाएगा जिसमें से एक में 27 छेद होंगे।


आज रात 9 बजे होगी शयन आरती
बुधवार सुबह 4:30 बजे मंगला आरती, 5 बजे जन्मोत्सव दर्शन, सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक महाभिषेक होगा। सुबह 7 से 9 बजे तक गौड़ीय समाज द्वारा श्रृंगार दर्शन, दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण, रात 9 बजे शयन आरती, 12 सितंबर को दोपहर 12 बजे से वृष भानु बधाई होगी। श्रृंगार दर्शन के दौरान गुजरात के जिला सूरत से परिधान बनाने के लिए हल्के पीले रंग का कपड़ा लाया गया है। इसमें जरी, गोटा, मोती, सितारे आदि लगाए गए हैं। आभूषण भी सूरत से लाए गए हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Brajesh Shandilaya perform today#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में ताजमहोत्सव में अब भीड़ बढ़ने लगी...

बिगलीक्स

Agra News : Three caught for comment on girl student#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कॉलेज से घर लौट रहीं छात्राओं...

बिगलीक्स

UP Board Exam Agra : 24 hour security of strong room#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में दो दिन बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 22 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

error: Content is protected !!