
वार्ड नंबर 51 से बीडीसी प्रत्याशी दिलीप यादव मतदान स्थल में घुसकर मतपेटिका लूट ले गए, इससे पीठासीन अधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों के होश उड गए। सूचना पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। कुछ देर बाद ही मतपेटिका बरामद कर ली गई और पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया। इसके चलते अन्य प्रत्याशियों ने हंगामा किया। दोपहर में डीएम पंकज कुमार और एसएसपी प्रीतिन्दर सिंह सहित आला अधिकारी मतदान स्थल पर पहुंचे और मतदान शुरू कराया गया।
Leave a comment