Wednesday , 10 December 2025
Home agraleaks Cabinet Minister Aridaman Singh & 7 other Ministers sack by CM Akhilesh Yadav
agraleaks

Cabinet Minister Aridaman Singh & 7 other Ministers sack by CM Akhilesh Yadav

aridaman

आगरालीक्स …..आगरा से कैबिनेट मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह सहित आठ मंत्रियों को सीएम अखिलेश यादव ने बर्खास्त कर दिया है। सीएम अखिलेश यादव के प्रस्ताव पर राज्यपाल राम नाईक ने आठ मंत्रियों को पदमुक्त किया है। जबकि नौ मंत्रियों के विभाग हटा दिए गए हैं। ये मंत्री बने रहेंगे, लेकिन कोई विभाग नहीं होगा। इस तरह 17 मंत्रियों सीएम अखिलेश यादव को आवंटित कर दिया गया है। राज्यपाल राम नाईक नए मंत्रियों को 31 अक्टूबर, 2015 शनिवार सुबह 10.30 पर राजभवन में आयोजित एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। गुरुवार दोपहर में मंत्रियों को हटाए जाने की खबर आते ही आगरा में भदावर हाउस पर कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह के समर्थक पहुंच गए। बर्खास्त कर दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने गुरुवार दोपहर में को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्ताव ramj naikपर राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह मंत्री स्टाम्प तथा न्याय शुल्क पंजीयन व नागरिक सुरक्षा, अम्बिका चौधरी मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग कल्याण, शिव कुमार बेरिया मंत्री वस्त्र उद्योग एवं रेशम उद्योग, नारद राय मंत्री खादी एवं ग्रामोद्योग, शिवाकान्त ओझा मंत्री प्राविधिक शिक्षा,आलोक कुमार शाक्य राज्यमंत्री प्राविधिक शिक्षा, योगेश प्रताप सिंह योगेश भइया’ राज्यमंत्री बेसिक शिक्षा, भगवत शरण गंगवार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग को मंत्री पद से पदमुक्त कर दिया है।

मंत्रियों के हटाए गए विभाग
राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री के दूसरे प्रस्ताव पर अहमद हसन मंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण मातृ एवं शिशु कल्याण, अवधेश प्रसाद मंत्री समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण सैनिक कल्याण, पारस नाथ यादव मंत्री उद्यान खाद्य प्रसंस्करण, राम गोविन्द चौधरी मंत्री बेसिक शिक्षा, दुर्गा प्रसाद यादव मंत्री परिवहन, ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी मंत्री होमगार्डस् प्रांतीय रक्षक दल, रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया मंत्री, खाद्य एवं रसद, इकलाब महमूद मंत्री मत्स्य सार्वजनिक उद्यम, महबूब अली मंत्री माध्यमिक शिक्षा को आवंटित विभाग हटाकर उनके विभागों का कार्य मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अतिरिक्त प्रभाग के रूप में आवंटित कर दिया है। जबकि उक्त मंत्री बिना विभाग के अपने पद पर बने रहेंगे।
राजा अरिदमन सिंह के घर लगी भीड
भाजपा से सपा में आए कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह के भदावर हाउस स्थित घर पर समर्थकों की भीड लगी हुई है। उनके विधानसभा क्षेत्र बाह में भी समर्थकों में खलबली है। इसके साथ ही राजनैतिक विशेषज्ञ राजा अरिदमन सिंह के राजनैतिक करियर को लेकर चर्चाएं करने लगे हैं। यूपी में 2017 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए बडे नेता दल बदल सकते हैं।
आगरा को​ मिल सकता है एक और मंत्री
आगरा से कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह को हटाने के बाद 31 अक्टूबर को नए मंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में आगरा के एक और नेता को शामिल किया जा सकता है। इसके लिए चर्चाएं तेज हो गई हैं। अभी आगरा से राम सकल गुर्जर राज्यमंत्री है।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!