आगरालीक्स.. आगरा की बैनारा बेरिंग्स एंड पिस्टन कंपनी के सेल्स मैनेजर को व्यापारियों से कैश लेकर कंपनी में जमा ना करने के आरोप में जेल भेज भेज दिया गया। इस मामले में कंपनी के निदेशक ने सेल्स मैनेजर पर थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया था, पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,बैनारा बेरिंग्स एंड पिस्टन कंपनी पिस्टन, बेरिंग्स और रिंग बनाती है, कंपनी के निदेशक विवेक बैनारा का आरोप है कि जुलाई 2019 से उनकी कंपनी में शहीद नगर निवासी सुनील आनंद सीनियर सेल्स मैनेजर के पद पर कार्य कर रहा था। पिछले दो महीने से कंपनी का माल सप्लाई हो रहा था लेकिन व्यापारियों से पैमेंट नहीं आ रहा था। आरोप है कि सेल्स मैनेजर से पूछा गया तो बताया कि दो महीने में व्यापारी भुगतान कर देंगे।
व्यापारियों से पूछताछ में खुला मामला
दो महीने बाद भी कंपनी के खाते में पैसा नहीं पहुंचा तो व्यापारियों से संपर्क किया गया, उन्होंने बताया कि जो माल लिया था उसका नगद भुगतान सेल्स मैनेजर सुनील आनंद को कर दिया है। इस मामले में कंपनी के निदेशक विवेक बैनारा ने 11 65 लाख रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में सेल्स मैनेजर सुनील आनंद पर हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।