आगरालीक्स…आगरा में शंखनाद व मंत्रोच्चारण के साथ श्रीमद् भागवत कथा स्थल का भूमि पूजन किया गया। मंगलमय परिवार के सभी सदस्यों ने हवन में आहूति देकर व हनुमान ध्वजा स्था।पित कर शुभ कार्य का श्रीगणेश किया। इस अवसर पर कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
श्रीराम पार्क जयपुर हाउस में 14 से 20 दिसम्बर तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव का आयोजन मंगलमय परिवार द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार को कथा स्थल पर हनुमान ध्वाजा स्थापित करने के साथ हवन का आयोजन कर भूमि पूजन किया गया। सभी सदस्यों ने विधि विधान हवन में आहूति दी और कार्यक्रम की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भूमि पूजन चिंताहरण मंदिर के पं. कमल किशोर ने संपन्न कराया। मंगलमय परिवार के महामंत्री राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि 14-20 दिसम्बर तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के वाचक संत विजय कौशल के शिष्य आचार्य पवन नंदन होंगे। 13 दिसंबर को मेहंदी व कलश सज्जा कार्यक्रम और 14 दिसंबरर को सुबह कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से कथा के मुख्य यजनाम प्रवीन अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, अध्यक्ष दिनेश बंसल (कातिब), राकेश कुमार अग्रवाल, घनश्याम दास अग्रवाल, महेश गोयल, रूपकिसोर अग्रवाल, कमल नयन मित्तल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, अशोक जैन सीए, खेमचंद गोयल, ओमप्रकाश गोयल, अजय गोयल, विजय कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार गर्ग, हेमन्त भोजवानी, संदेश जैन, राकेश चंद जैन, हरिमोहन मित्तल, दिनेश कुमार मित्तल, मुन्नालाल बंसल, संजय गोयल, अखिल मोहन मित्तल, रेख अग्रवाल आदि उपस्थित थे।