आगरालीक्स… आगरा में भोजपुरी और ठुमरी में गानों गूंजे, पूर्वांचल सांस्क्रतिक सेवा समिति द्वारा सूरसदन में राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती समारोह में सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
सोमवार को सूरसदन में आयोजित समारोह में भोजपुरी गायक गोलू राजा, राकेश तिवारी, प्रियंका पांडेय ने प्रस्तुति दी, मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान अध्यक्ष शंभू नाथ चौबे, महासचिव दीपू सैंगर, ओम प्रकाश गुप्ता, अशोक चौबे, देवेंद्र नाथ दुबे, विनोद तिवारी, दीपक चौबे आदि मौजूद रहे।