आगरालीक्स..दुखद भजन गायक विनोद अग्रवाल का नयति हॉस्पिटल, मथुरा में निधन, हे माधव इत्रसे कपड़ों का महकना तो कोई बड़ी बात नहींहै मजा तो तब है जब रूहसे आपकी मोहब्बत की खुशबू आए। हे गोविंद में सुर के साथ धुन लगाने वाले भजन गायक 63 वर्षीय विनोद अग्रवाल को रविवार को सीने में दर्द होने पर नयति हॉस्पिटल मथुरा में भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। सोमवार देर रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
दिल्ली में जन्मे और मुंबई में रह रहे भजन गायक विनोद अग्रवाल ने वृंदावन में पुष्पांजलि बैकुंठ में अपना आवास बना लिया है, वे कुछ दिनों से वृंदावन में रह रहे थे। सीने में दर्द होने पर उन्हें रविवार को नयति हॉस्पिटल, मथुरा में भर्ती कराया गया, यहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर वेंटीलेटर पर रखा गया है। उनके परिजन मुंबई से मथुरा पहुंच गए हैं।

मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल की तबीयत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें मथुरा के नयति अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। सूचना मिलते ही मुंबई से उनके परिवार वाले भी मथुरा पहुंच गए हैं। मीडिया से नयति की डायरेक्टर शिवानी शर्मा का कहना है कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। हालत बेहद नाजुक है। उनके अंग पूरी तरह से काम नहीं कर पा रहे हैं।
ऐसे बने भजन गायक
विनोद अग्रवाल का जन्म 6 जून 1955 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय किशननंद अग्रवाल और मां स्वर्गीय रत्नदेवी अग्रवाल को भगवान कृष्ण और राधा पर अटूट विश्वास था।
1962 में माता-पिता और भाई-बहनों के साथ वो दिल्ली से मुंबई चले गए। महज 12 वर्ष की उम्र में उन्होंने भजन गायन और हार्मोनियम बजाना सीख लिया। उनके भजन देश में ही नहीं विदेशों में भी सुनते जाते हैं। विनोद अग्रवाल अब तक देश-विदेश में 1500 से अधिक लाइव कार्यक्रम कर चुके हैं। ब्रिटेन, इटली, सिंगापुर, स्विटजरलैंड, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, आयरलैंड, दुबई समेत कई देशों में सफल कार्यक्रम किए हैं।