Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Bharat Band Agra Live: Video, agitators stop BJP MLA car in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Bharat Band Agra Live: Video, agitators stop BJP MLA car in Agra

आगरालीक्स.. आगरा में भारत बंद के दौरान आक्रोशित लोगों का गुस्सा भाजपा विधायक पर निकला, भाजपा विधायक की गाडी को ग्रामीणों ने रोक दिया, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुरक्षाकर्मियों ने बमुश्किल गाडी को निकाला।
गुरुवार को एससी एसटी एक्ट बिल के विरोध में भारत बंद के दौरान आक्रोशित लोगों ने
अरतौनी गांव शोक सभा में पहुंची आगरा ग्रामीण विधानसभा की विधायक हेमलता दिवाकर की गाडी को ग्रामीणों ने रोक दिया, जमकर नारेबाजी की।
आगरा में भारत बंद का जबरदस्त असर, स्कूल बंद, बाजारों में दुकानों के शटर नहीं खुले, यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया है। शहर से लेकर देहात में बडी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
गुरुवार को एससी एसटी एक्ट के विरोध में आगरा में बंद का जबरदस्त असर दिखाई दे रहा है, स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जो स्कूल खुले हैं, वहां सुबह 10 बजे से पहले छुटटी कर दी गई। संजय प्लेस, कमला नगर, सदर, दयालबाग, शाहगंज सहित शहर के अधिकांश बाजार बंद हैं। देहात में फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद, शमसाबाद, एत्मादपुर में बाजार बंद हैं।
ट्रेन रोकी, लगाया जाम
एससी एसटी के विरोध में टूंडला में ट्रेन रोक कर प्रदर्शन किया गया, यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली में जाम लगा दिया, इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। न्यू दक्षिणी बाई पास पर जाम लगा दिया है। शहर से लेकर देहात में लोग जगह जगह जाम लगा रहे हैं, सर्वणों द्वारा एससी एसटी एक्ट का विरोध किया जा रहा है।
खेरागढ में बस में तोडफोड
खेरागढ में वाहन रोक दिए गए, इसी दौरान आ रही बस में प्रदर्शनकारियों ने तोडफोड कर दी। एससी एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद को शांति पूर्वक तरीके से करने की अपील की है। पुलिस ने बस में तोडफोड करने वालां को खदेड दिया।
शमसाबाद में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त
शमसाबाद के नरीपुरा गांव में असमाजिक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी, प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। बवाल की आशंका को देखते हुए कई थानों का पुलिस पफोर्स तैनात किया गया है।
ये है मामला
सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी एक्ट में तुरंत अरेस्ट करने ​सहित कई अन्य संशोधन किए थे, सरकार ने संसद में एससी एसटी एक्ट को पूर्व की तरह ही लागू करने को पारित कर दिया। इसके बाद से सर्वणों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके विरोध में गुरुवार को देश भर है।

Related Articles

टॉप न्यूज़

New guidelines issued regarding the national song Vande Mataram

आगरालीक्स…अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’..स्कूलों सहित सरकारी कार्यक्रमों...

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

error: Content is protected !!