आगरालीक्स.. आगरा में बिजली कनेक्शन देने से लेकर बिजली बिल और चोरी के नाम पर उत्पीडन के आरोप लगाते हुए टोरंट के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी है कि मांगे न मांनी गई तो आगे बडा आंदोलन किया जाएगा।
आगरा की बिजली व्यवस्था टोरंट देख रही है। इसके विरोध में भीम आर्मी के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची। टोरंट कंपनी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। आरोप है कि टोरंट बिजली कनेक्शन देने से लेकर बिजली बिल में मनमानी करते हैं। बिजली काट देते हैं।टोरंट के उत्पीड़न के शिकार लोगों की शिकायत नहीं सुनी जा रही हैं। लोग अपना घर बेचने को मजबूर हैं। मजबूर और गरीबों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया जाए। इसी के विरोध में सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
भीम आर्मी के सुरेश चंद्र सोनी ने बताया कि टोरंट के उत्पीड़न से परेशान होकर लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। बारिश होने के बाद भी इतनी भीड़ है, चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गई, तो बड़ा आंदोलन होगा।