आगरालीक्स… डॉ बीआर आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस है, आगरा आए राज्यपाल ने बताया कि उनका सही नाम क्या है, उन्होंने पहली संविधान सभा में उनके द्वारा किए गए हस्ताक्षर की प्रति दी और बताया कि सही नाम क्या है लेकिन अधिकांश जगह उनका गलत नाम लिखा जाता है।
मंगलवार को खंदारी परिसर में आयोजित 83 वें दीक्षांत समारोह में 114 मेडल दिए गए। राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि मेरा नाम पहले गलत लिखा जाता था, राम नाईक की जगह रामनाइक लिख देते थे, कुछ जगह आज भी गलत लिखा जा रहा है। इसी तरह से डॉ बीआर आंबेडकर का नाम भी गलत लिखा जा रहा है।
हस्ताक्षर की प्रति दी
उन्होंने पहली संविधान सभा की प्रति देते हुए कहा कि डॉ बीआर आंबेडकर का सही नाम भीमराव रामजी आंबेडकर है, इंग्लिश में इसे डॉ बीआर आंबेडकर लिखते हैं।
विवि के नाम में होगा संशोधन
डॉ बीआर अंबेडकर से पहले विवि का नाम आगरा विवि था। राज्यपाल राम नाईक द्वारा सही नाम बताया गया है, ऐसे में विवि के नाम में संशोधन किया जाएगा। विवि का नाम बदल कर डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर किया जाएगा।
बेटियों ने मारी बाजी
आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि बेटियां आगे बढती हैं तो देश आगे बढता है। राज्यपाल ने कहा कि अब बेटों के लिए आरक्षण देने की जरूरत महसूस होने लगी है।
मंगलवार को विवि के 83 वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि मैं भी इसी विवि का छात्र रहा हूँ। यहीं से बीकॉम की डिग्री हासिल की है। यह देश का इकलौता ऐसा विवि है, जिसने दो राष्ट्रपति, दो प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित ऐसी हस्तियों को शिक्षा दी है, जो देश के लिए काम कर रहे हैं। मेरे लिए सारे प्रदेश बराबर, लेकिन अपनी मातृभूमि वाले प्रदेश और अपने विवि के कार्यक्रम में आकर एक अलग और सुखद अनुभूति हो रही है। वहीं, बेटियों को ज्यादा मेडल मिलने पर कहा कि बेटियां आगे बढ़तीं हैं तो देश आगे बढ़ता है।