आगरालीक्स… आगरा में सप्ताह की शुरूआत बारिश से हुई है, सर्दी बढ गई है अब धूप निकलेगी और कोहरा छाएगा। यह सप्ताह सर्दी का पूरा आनंद देगा। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज बदला है। बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी होगी। गुरुवार से मौसम साफ हो जाएगा। शनिवार से कोहरा पड़ेगा और तापमान में कमी आएगी।
मंगलवार के बाद बुधवार को भी सुबह से बादल छाए हुए हैं।मंगलवार को अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे के अंतराल में 4.1 डिग्री से. कम हो गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में मंगलवार को वृद्धि हुई। यह बढ़कर 14.9 डिग्री से. तक पहुंच गया जो सोमवार के 9.2 डिग्री से. था। अधिकतम व न्यूनतम तापमान के करीब आने से सर्दी बढ़ गई। बुधवार को बच्चे कैप पहनकर स्कूल गए।
2016 में चली थी सर्द हवाएं
आगरा में कोहरे और सर्द हवाओं से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घने कोहरे में वाहन रेंग रहे हैं, सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही हैं। उन्हें सर्द हवा और कोहरे में सुबह सुबह स्कूल जाना पड रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी इसी तरह का समय मौसम रहेगा। सर्द हवाओं के बढने से ठिठुरन बढ सकती है।
कोहरे में दो दिन राहत के बाद बुधवार सुबह घना कोहरा हो गया, इसके साथ ही सर्द हवाएं चलने लगी हैं। पारा गिरता जा रहा है और कोहरे के साथ ओंस की बूंदों ने ठिठुरन बढा दी है, लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।
2 दिसंबर को था घना कोहरा
आगरा में घना कोहरा छा गया है, विजिबिलिटी शून्य हो गई है, हाईवे पर थोडी दूर चल रहे वाहन तक नजर नहीं आ रहे हैं। वाहनों की स्पीड थम गई है और कोहरे के साथ सर्दी से गलन बढने लगी है।
आगरा में तापमान नौ डिग्री से नीचे पहुंच गया है, शुक्रवार रात को सात बजे के बाद कोहरे के बादल हाईवे पर दिखाई देने लगे। कुछ ही देर में घना कोहरा छा गया। इससे हाईवे और शहर में वाहनों की स्पीड धीमी हो गई।
30 नवंबर को पहला कोहरा
आगरा में सर्दी के साथ ही कोहरे ने दस्तक दे दी है, रात को पहला कोहरा पडा, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री तक पहुंच गया है, सुबह भी कोहरा रहेगा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ही अधिकतम तापमान भी लुढकेगा। इसके साथ ही कोहरा भी रहेगा।