
Aligarh Leaks….,शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल व बिग एफएम के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक पहल स्वरूप “ बिग ग्रीन इंडिया ” स्लोगन कम्पटीशन का आयोजन आगामी 31 मई से किया जायेगा। कम्पटीशन कोर्डिनेटर जितेंद्र यादव ने बताया कि “ भारत को हरा-भरा बनाने के लिए बच्चों को कम से कम शब्दों में स्लोगन देने हैं। कम्पटीशन में भाग लेने के लिए टोल फ्री नं. 18002705533 पर सम्पर्क किया जा सकता है। रामघाट रोड़ स्थित फॉर्म कैपिटल बुक सेंटर, बीकानेरवाला जीवीएम, विशाल मेगामार्ट सोढ़ी काम्पलेक्स, मैरिस रोड़ स्थित मिल्कबार, सेंटर पॉईंट स्थित दीपक्स फास्ट फूड़ पर फॉर्म जमा कर सकते हैं। ” उन्होंने बताया कि “ आगामी 31 मई को ज्ञान सरोवर कॉलोनी तिकोना पार्क, 3 जून को सुरेंद्र नगर सांई बाबा पार्क, 7 जून को विक्रम कॉलोनी पार्क, 13 जून को 38 बटालियन पीएससी कॉलोनी पार्क, 17 जून को कासिमपुर पॉवर हाउस कॉलोनी पार्क व 18 जून को जवाहर पार्क में कम्पटीशन का आयोजन होगा, जिसमें किसी भी स्कूल के बच्चे प्रातः 8.30 बजे आकर भाग लें। बच्चे स्लोगन हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दे सकते हैं। कम्पटीशन का पुरस्कार वितरण समारोह 20 जून को घंटाघर पार्क में आयोजित होगा। कम्पटीशन में भाग लेने की कोई शुल्क नहीं है। ”
Leave a comment