नईदिल्लीलीक्स… (22 june ) । सीए के छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। दि इन्स्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंन्टेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने जुलाई में होने वाली सीए परीक्षा छोड़ने का विकल्प दिया है। हालांकि इन परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं, लेकिन संस्थान के छात्रों को परीक्षा न देने का विकल्प भी दिया है।
बता दें कि आईसीएआई द्वारा सीए इंटर और सीए फाइनल की परीक्षा पांच से 20 जुलाई तक आयोजित की जानी हैं, जबकि सीए फाउंडेशन की परीक्षा 24 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगी।
परीक्षा को छोड़ सकते हैं इन्स्टीट्यूट ने कहा है कि ऐसे छात्र जो कोरोना संक्रमित हों, या जिनके परिवार का कोई सदस्य इस कोरोना से जूझ रहा है तो वह सीए की परीक्षा छोड़ सकता है। इन छात्रों को नवंबर 2021 में होने वाली परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।