आगरालीक्स.. बिहार में लालू के आलू के बाद उनके बेटे तेजस्वी की प्याज की माला चर्चा में है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज थम जाएगा,
प्याज की माला लेकर प्रचार कर रहे हैं तजस्वी
बिहार चुनाव में आरजेडी के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी महंगाई और विकास कार्यों पर नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं, वे अब प्याज के बढते दाम को मुददा बनाते हुए प्रचार में प्याज की माला लेकर जा रहे हैं, भाजपा सरकार पर महंगाई बढाने के आरोप लगाते हुए जमकर तालियां बटोर रहे हैं।
पहले चरण का मतदान
28 अक्टूबर 71 सीटें पूर्व सीएम जीतनराम माझी सहित नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
झलकियां
नीतीश का खेल बिगाडेंगे चिराग, चिराग पासवान ने कहा है कि नीतीश सरकार में जो घोटाले हुए हैं उनकी जांच कराई जाएगी, अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोषी पाए जाते हैं तो जेल भेजा जाएगा। उनके बयान से जेडीयू कार्यकर्ताओं में रोष है।
शत्रुधन सिन्हा पहुंचे अपने बेटे कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा का प्रचार करने, कहा कि बिहार के लोग नीतीश से उब गए हैं। तेजस्वी में बिहार का भविष्य दिखाई देता है।
आपा खो बैठे नीतीश, प्रचार करने पहुंचे नीतीश कुमार आपा खो बैठे जब कुछ लोगों ने नारे लगाए नीतीश वापस जाओ के नारे लगाए।