आगरालीक्स. आगरा में सप्ताह के पहले दिन बाजारों में भीड है, कारोबारी ने की थी अपनी बेटी की हत्या, जम्मू में पूर्व सीएम का विरोध, देश दुनिया की खबरें
पूर्व सीएम महबूबा मुफ़्ती के बयान पर भाजपाईयों का प्रदर्शन
जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ़्ती ने तिरंगा को लेकर दिए बयान पर राजनीति गर्मा गई है, सोमवार को भाजपाईयों ने जम्मू में महबूबा की पार्टी पीडीपी के कार्यालय पर तिरंगा फहराया, राजधानी श्री नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली और लाल चौक पर तिरंगा पफहराने की कोशिश की। पुलिस ने चार को हिरासत में लिया।
कोयला घोटाले में पूर्व मंत्री तीन साल की सजा
कोयला घोटाले मामले में सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। 1999 में झारखंड कोयला ब्लॉक आवंटन में हुए घोटाले में दो और को भी तीन तीन साल की सजा सुनाई गई है। तीनों आरोपियों पर 10 10 लाख रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया है। दिलीप रे, वाजपेयी सरकार में कोयला राज्य मंत्री थे। जिन दो और लोगों को सजा सुनाई गई है, वे कोयला मंत्रालय के तत्कालीन अधिकारी प्रदीप कुमार बनर्जी, नित्यानंद गौतम हैं।
45 हजार से अधिक संक्रमित, 59 हजार से अधिक ठीक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रा
लय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकडों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 45148 नए संक्रमित और 480 की मौत हुई है। 59 हजार से अधिक ठीक हो गए हैं। संक्रमितों का आंकडा 79 लाख पार कर चुका है। मरने वालों की संख्या 1 लाख 19 हजार से अधिक है। ठीक होने वालों का आंकडा 71 लाख के पार पहुंच गया है। अब देश में 6 लाख 53 हजार 717 एक्टिव केस बचे हैं।
आर्मेनिया और अजरबेजान का युदृध विराम
पिछले 29 दिन से चल रहा आर्मेनिया और अजरबेजान के बीच युदृध सोमवार आधी रात से खत्म करने पर सहमति बन गई है, डोनाल्ड ट्रंप ने टवीट कर जानकारी देते हुए बताया कि आर्मेनिया प्रधानमंत्री कोशिनान और अजरबेजान के राष्ट्रपति अली येद को बधाई, जो आधी रात से संघर्ष विराम को राजी हो गए हैं, इससे बहुत सारे लोगों की जान बचाई जा सकेगी। बता दें कि इस युदृध में अब तक 5 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
फीरोजाबाद में 12 वीं की छात्रा की हत्या उसके कारोबारी पिता ने की थी
शुक्रवार को फीरोजाबाद के रसूलपुर में बैटरी स्क्रैप कारोबारी अजय की 17 साल की 12 वीं की छात्रा बेटी ईशु की हत्या सिर में गोली मारकर कर दी थी, कारोबारी अजय की तहरीर पर तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज हुआ, पूलिस की जांच में मामला गलत निकला, कारोबारी ने ही अपनी बेटी के सिर में गोली मारकर हत्या की थी, कारोबारी को शक था कि उनकी बेटी युवक से बात करती है।