आगरालीक्स ..बिहार विधानसभा के अंतिम चरण के मतदान, शाम को आने लगेंगे एग्जिट पोल के नतीजे।
बिहार में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदाताओँ की मतदान केंद्रों पर कतारें लगना शुरू हो गय था। सुबह 11 बजे तक करीब 20 फीसदी मतदान हो चुका है। अंतिम चरण में राज्य के दो करोड़ 35 लाख मतदाता 12.4 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने जा रहा है। इस चरण में नीतीश सरकार के दस मंत्रियों समेत इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहानी और जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव भी चुनाव मैदान में हैं।
बूथ पर हवाई फायरिंग
राज्य के पूर्णिया जिले में बूथ नंबर 82 पर असामाजिक तत्वों के हंगामे को रोकने के लिए अर्ध सैनिक बलों को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं इस घटना की मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवासन ने पुष्टि की है।
आज शाम एक्जिट पोल
राज्य में मतगणना दस नवंबर को शुरू होगी। लेकिन आज शाम से राज्य में संभावित विजेताओँ और पराजितों की एक मोटी तस्वीर देशवासियों के सामने आ जाएगी। ये चुनाव कई मायनों में बेहद खास है। कोरोना काल में हुए इस सबसे बड़े चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। मतदान के बाद आज शाम से ही विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे आने लगेंगे।
दो मतदानक्रमियों की मौत
तीसरे चरण के मतदान में ड्यूटी पर तैनात दो मतदान कार्मिकों की आज मतदान के दौरान मौत हो गई। मुजफ्फरपुर की औराई विधानसभा सीट पर पीठासीन अधिकारी केदार राय की अचानक सीने में तेज दर्द के बाद मौत हो गई। सुपौल के राधोपुर प्रखंड क्षेत्र मतदान केंद्र पर तैनात कर्मचारी सदानंद राय की भी हृदयगति रुक जाने से मौत हो गई।