आगरालीक्स.. आगरा में पुष्य नक्षत्र के साथ वीकएंड पर बाजारों में भीड है, ज्वैलरी शोरूम से लेकर आटोमोबाइल शोरूम पर भीड है। शुभ मुहूर्त में लोग खरीदारी कर रहे हैं।
आगरा में त्योहार पर बाजारों में भीड है, इसके साथ ही पुष्य नक्षत्र भी है, ऐसे में ज्वैलरी शोरूम से लेकर आटोमोबाइल के शोरूम पर भीड लगी हुई है।
कपडों के शोरूम पर भी भीड
शनिवार को वीकएंड के चलते बाजार में भीड है, कपडों के शोरूम पर भी लोगों की भीड दिखाई दे रही है। एमजी रोड, कमला नगर, बिजली घर सहित अधिकांश मार्केट में भीड है।