आगरालीक्स ..आगरा मंडल में बाइक सवार युवक ने नीलांचल एक्सप्रेस के सामने से निकलने की कोशिश की, ट्रेन को सामने देख युवक ने बाइक छोड दी, बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई, इससे इंजन फेल हो गया। आनन फानन में नीलांचल एक्सप्रेस के पीछे आ रही ट्रेनों को स्टेशन पर रोक दिया गया, दूसर इंजन भेजा गया, इसके बाद ही नीलांचल एक्सप्रेस रवाना हो सकी। वहीं, बाइक चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इंजन में फंसी बाइक के नम्बर को पुलिस एआरटीओ कार्यालय में देकर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।
फिरोजाबाद के रूपसपुर में नीलांचल एक्सप्रेस के सामने से बाइक सवार युवक ने निकलने की कोशिश की, वह नीलांचल एक्सप्रेस केनजदीक आने से हड़बड़ा गया। वहां खडे लोग चीखेन लगे, कुछ लोग उसे बचाने के लिए आगे बडे, बाइक सवार युवक के हाथ कंपाने लगे और बाइक गिर गई, वह भी ट्रैक पर दूसरी तरफ गिर गया। ट्रेन के इंजन से बाइक खिंचती हुई चली गई, थोड़ी दूर जाने पर ट्रेन रुक गई। ट्रेन को देखा तो इंजन फेल हो चुका था।
सांसे रह गई थी
नीलांचल ट्रेन के आने से बाइक निकालते युवक को देख लोगों की सांसे थमी रह गई, उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। बाइक सवार युवक सामने से आती तेज स्पीड ट्रेन के आगे से बाइक को निकालने की कोशिश करता रहा।
खडी रही ट्रेने
नीलांचल के इंजन फेल होने की सूचना जैसे ही टूंडला कंट्रोल रूम में मिलने से खलबली मच गई। आनन फानन में एक टीम रवाना की गई और दूसरी ओर उसके पीछे आ रहीं संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनों को उनके पिछले स्टेशनों पर रोक दिया गया। काफी समय बाद दूसरा इंजन लगाकर नीलांचल को रवाना किया जब जाकर ट्रेक पर ट्रेनों का आवागमन सुचारू हो सका। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
Leave a comment