
ग्वालियर निवासी नवीन गुप्ता और राजीव गुप्ता शराब कारोबारी हैं। उनके आगरा में छह से अधिक शराब के ठेके हैं। बोदला चौराहे के पास पूजा मार्केट में उनका आफिस है। सोमवार रात 11 बजे मैनेजर कंवलजीत सिंह (निवासी इंदौर) गनर पवन कुमार (निवासी मलपुरा) के साथ ठेकों से रकम एकत्रित कर कार से लौट रहा था। जैसे ही वे आफिस के बाहर कार से उतरे, दो बाइक पर आए छह बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। इस पर गनर ने फायरिंग की कोशिश की तो दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उसकी बंदूक तोड़ दी। गोली लगने से गनर घायल हो गया। बदमाशों ने कार चालक सुरेश और मैनेजर के साथ मारपीट की। इसके बाद रुपयों से भरा बैग लूटकर बोदला चौराहे की तरफ भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। सूचना पर सीओ लोहामंडी राजेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई गई। गनर को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Leave a comment