Wednesday , 10 June 2026
Home बिगलीक्स Businessman email id hacked, losses 76 lakh in Agra
बिगलीक्स

Businessman email id hacked, losses 76 lakh in Agra

204

fraud
आगरालीक्स…….
आगरा में एक और कारोबारी को हैकर्स ने निशाना बनाया, फर्म की ईमेल आईडी हैक कर फ्रांस की कंपनी से 76 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। साइबर सेल मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
जयपुर हाउस निवासी कलीम अहमद की साइट सी इंडस्ट्रियल एरिया (सिकंदरा) में जेएम फुटवियर इंपेक्स फर्म है। उनकी फर्म जूते बनाकर निर्यात करती है। हाल ही में फर्म ने फ्रांस की कंपनी को निर्यात किया है। फर्म के भारत के एजेंट के माध्यम से पता चला कि कोई अन्य व्यक्ति उनको भुगतान करने के लिए बार-बार ईमेल कर रहा है। कंपनी की जांच में सामने आया कि फर्म की ईमेल आईडी को हैक करके फ्रांस की कंपनी को मेल भेजा गया। इसमें लिखा था कि कंपनी ने अपना खाता बदल लिया है। अब भुगतान हंगरी शहर की एक बैंक में किया जाए। इस पर फ्रांस की कंपनी से तकरीबन 100635.98 यूरो (तकरीबन 76 लाख) खाते में ट्रांसफर करा लिए गए।
उसने डीआईजी और एसएसपी से शिकायत की। मालिक ने थाना सिकंदरा में चार जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया। इसकी जांच साइबर सेल कर रही है।

चीनी हैकर्स ने किए थे एक करोड़ पार
इससे पहले सिकंदरा की शू एक्सपोर्ट फर्म को चीनी हैकर्स ने एक करोड़ रुपये का चूना लगा दिया था। चीन की कंपनी की आईडी हैक करके शू एक्सपोर्ट फर्म को ईमेल भेजा। शू मैटेरियल मंगाने के लिए अपने खाते में आनलाइन रकम ट्रांसफर करा ली थी। मैटेरियल नहीं आने पर जब फर्म ने पता किया तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई। इसकी भी जांच साइबर क्राइम सेल कर रही है।

कार्ड का नंबर पूछ कर 50 लाख की ठगी
सुलहकुल नगर निवासी जगदीश ने बताया कि उनकी पत्नी महक और भाभी पूजा लालवानी का बैंक खाता मारुति एस्टेट स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में है। नौ फरवरी की शाम चार बजे पूजा के मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की और खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। कार्ड का नंबर दे देंगे तो चालू कर दिया जाएगा। पूजा ने कार्ड पर लिखा नंबर और पिन नंबर बता दिया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने गारंटर के रूप में एक और कार्ड की जानकारी मांगी। पूजा ने महक के कार्ड की जानकारी दे दी। दूसरे दिन जब जगदीश एटीएम से रकम निकालने गया तो खाते में बैलेंस नहीं था। बैंक से पता करने पर पता चला कि महक के खाते से 25 हजार रुपये मोबाइल बिल भरा गया है, जबकि पूजा के खाते से 15 निकाल लिए गए। थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं दिगनेर, ताजगंज निवासी पवन का खाता दिगनेर स्थित केनरा बैंक की शाखा में है। 12 फरवरी को उसके मोबाइल पर फोन करके इसी तरह कार्ड की जानकारी लेकर 16000 रुपये की आनलाइन शॉपिंग कर ली गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Ultimatum to slum dwellers at Ramlila Ground in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के रामलीला ग्राउंड में बनी झुग्गी झोंपड़ियों को अल्टीमेटम. मुनादी करके...

बिगलीक्स

Agra Live News: Man caught his brother in law with woman in Hotel, Women climb on fourth floor

आगरालीक्स…आगरा के होटल में जीजा ने अपने साले को महिला के साथ...

बिगलीक्स

Agra Live News: Software Engineer missing son return to home with House maid

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के ढ़ाई साल के बेटे...

बिगलीक्स

Agra Live News: Life sentence in Student Union President Shivraj Chaudhary Murder accused in Agra

आगरालीक्स आगरा में दिन दहाड़े डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र संघ...

error: Content is protected !!