आगरालीक्स.. आगरा से बर्थडेचैलेंज की शुरुआत की गई है, हजारों किलोमीटर दूर बैठे अपने लगोटिया यार दोस्तों को अलग अंदाज में बर्थडे विश करने के साथ फोटो शेयर किए जा रहे हैं। आप भी जानें यह बर्थडेचैलेंज
लगोटिया यारों की दोस्ती सारे गमों को दूर कर जिंदगी जीने का नया अहसास कराती है लेकिन भागमभाग की जिंदगी में समय किसके पास है। वह भी उम्र 40 के पार पहुंचने के बाद, जब अपने बर्थडे को भूलकर बच्चों का बर्थडे मनाने का समय आ चुका होता है। ऐसे में आगरा के लगोटिया यारों ने बर्थडे चैलेंज शुरू किया है। आगरा के चार दोस्त, मर्चेंट नेवी के एक्स कैप्टन व कारोबारी कौशल पाल सिंह, एसबीआई में मैनेजर पंकज शर्मा, कोटक महिंद्रा में मैनेजर प्रदीप उपाध्याय और एक कंपनी के सीईओ देवेंद्र नाथ दुबे अपने दोस्तों का जन्मदिन अलग अंदाज में मना रहे हैं।
वीडियो कॉल से विश, फोटो किए शेयर
रविवार को कौशल पाल सिंह का 48 वां जन्मदिन था, सुबह उनके लगोटिया दोस्तों ने वीडियो कॉल की, एक के बाद एक चारों दोस्त वीडियो कॉल से जुड गए। इसके स्क्रीन शॉट लिए और अपने ग्रुप में शेयर कर दिया। इसके बाद पुराने समय की शरारतें ताजा होने लगी, ऐसा लगा मानो मन मांगी मुराद पूरी हो गई हो। आप भी बर्थडे चैलेंज असेप्ट करें और अपने पुराने दोस्तों से जुडे, वे ही आपको जिंदगी की जंग में लडने का हौसला दे सकते हैं।