आगरालीक्स…आगरा में भाजपा ने ‘सेवा ही संगठन है’ के जरिए केंद्र सरकार के सात साल पूर्ण होने पर किए सेवा कार्य…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के विकासशील 7 साल पूर्ण होने पर “सेवा ही संगठन है” के अन्तर्गत भाजपा के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में महानगर के प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा कार्य किये गए. इसमें जिसमे प्रमुख रूप महानगर अध्यक्ष भानू महाजन ने संयुक्त रूप से विधायक योगेंद्र उपाध्याय के साथ वार्ड 94, 18 व 40 में वृक्षरोपण व सेनेटाइजर करने के उपरांत भोजन व मास्क का वितरण किया. साथ में महानगर महांमत्री यादवेन्द्र शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, मीरा गुप्ता, राजीव लवानियां, मुनेंद्र जादोन, धर्मवीर सोढ़ी, विमल जैन, गोपेश्वर मंडल के अध्यक्ष डॉ अमित सिंह पटेल, पार्षद संजय राय, पार्षद श्रवण कश्यप आदि उपस्थित रहे.
इसी क्रम में वार्ड 27 व 35 में राज्यमंत्री जीएस धर्मेश ने, वार्ड 32 में सांसद एस पी सिंह बघेल ने, वार्ड 75 व 76 में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने, वार्ड 59 में विधायक रामप्रताप सिंह ने, वार्ड 48 में प्रदेश उपाध्यक्ष अंजना माहौर ने, वार्ड 74 में प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने, वार्ड 20 में प्रमोद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सेवा कार्य किये.

भोजन बांटा
दीनदयाल मण्डल में वार्ड नं 69 बूथ संख्या 140 पर भोजन वितरण सेवा कार्यक्रम मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे द्वारा सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम से पूर्व प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम भी देखा/सुना गया. इस दौरान भाजपा दीनदयाल मण्डल के अध्यक्ष मनोज बघेल, महामंत्री मनीष अग्रवाल, श्रीकान्त शर्मा, जवाहर सिंह, सुधीर गोयल, टी एन सिंह चौहान, प्रदीप कौशिक, संध्या माहौर, महिनी शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम मनोज कुशवाह वार्ड के अध्यक्ष मौजूद रहे.