Tuesday , 22 September 2026
Home आगरा Agra News: Two forms of Agra – One Tajganj area and the other rest of Agra….#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Two forms of Agra – One Tajganj area and the other rest of Agra….#agranews

212

आगरालीक्स…आगरा की एक हकीकत, एक तरफ ताजगंज एरिया—मेट्रो, चौपाटी, सेल्फी प्वाइंट, जोनल पार्क. बाकी का आगरा—आप बताएं और खबर पढ़ें

सुनो! पता चला है कि आगरा में मेट्रो चली है. हां सही सुना है—आगरा में मेट्रो शुरू हो गई है. कहां चली है ये? अरे वही—ताजमहल के पास फतेहाबाद रोड पर. अच्छा, जाएंगे किसी दिन टाइम मिला तो आगरा मेट्रो में सफर करने…….ये बातें उन लोगों की है जो कि सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, कमला नगर, रामबाग, कालिंदी विहार आदि के रहने वाले हैं.

दरअसल, आगरा में पिछले कुछ समय से तेजी ​से विकास हुआ है. जी20 जैसा सम्मेलन हुआ है जहां विश्वभर के देशों के प्रतिनिधिमंडल यहां आए. सेल्फी प्वाइंट को चमकाया गया और यहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. आगरा चौपाटी बनाई गई जहां कई राज्यों का स्वाद आगरावासियों के लिए लाया गया है. जोनल पार्क भी बना है जहां नवरात्रि में गरबा जैसे शानदार आयोजन किए जाते हैं. ये सब हुआ है लेकिन एक ही एरिया में और वो है ताजगंज. ताज महोत्सव जैसे आयोजन के अधिकतर मुख्य कार्यक्रम भी ताजगंज एरिया में ही रखे गए. लेकिन आगरा का बाकी का एरिया अभी भी अपनी प्रमुख समस्याओं से जूझ रहा है. जाम, अतिक्रमण यहां आए दिन की समस्याएं बनी हुई हैं. शहर संजय प्लेस हो या फिर न्यू आगरा, सिकंदरा हो या फिर बोदला, कमला नगर हो या फिर टेढ़ी बगिया. शाहगंज हो या फिर शास्त्रीपुरम. ये वो एरियाज हैं जहां लो उबड़ खाबड़ सड़कें, जाम, अतिक्रमण से जूझ रहे हैं.

आगरा के संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक की भी सुंदरता बढ़ाने और यहां भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने के प्लान बनते रहे हैं लेकिन शहीद स्मारक प्रदर्शन करने, श्रद्धांजलि देने तक में ही सीमित है. दयालबाग, कमला नगर, बल्केश्वर, आवास विकास जैसी पॉश कॉलोनियों की सड़कें खराब पड़ी हैं. यहां सड़कों पर कब गड्ढा हो जाए, कुछ पता नहीं चलता. कब ​कौन सी लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोद दिया जाए, कहा नहीं जा सकता.

शहर के मुख्य बाजार शाहगंज, सिकंदरा, बोदला, पुराना आगरा जैसे किनारी बाजार, दरेसी आदि वो बाजार हैं जहां अगर एक बार जाम लग गया तो फिर तो मानो घंटों आप जाम से जूझते रहेंगे. जाम तो यहां आए दिन की समस्याएं बनी हुई हैं. हाइवे पर कट बंद कर देने के कारण हजारों लोग रोजाना गुरुद्वारा गुरु का ताल से रॉन्ग साइड चलते हैं. अतिक्रमण अभी भी बड़ी समस्या है. न्यू आगरा, देहली गेट, संजय प्लेस ऐसे क्षेत्र हैं जहां गाड़ियां सड़कों पर खड़ी रहती हैं, दुकानें बाहर तक लगी रहती हैं और इसके कारण जाम की स्थिति बन जाती है. दोपहर को स्कूल की छुट्टियां होने के बाद जाम की विकट स्थिति पैदा हो जाती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

बिगलीक्स

Agra News Live: Car hit tree on Fatehabad road, Two youth died in Agra

आगरालीक्स दर्दनाक, आगरा में कार पेड़ से टकराई, भीषण हादसे में दो...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Police searching for youth open fire in Dayalbagh Agra

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग के 100 फीट रोड पर फायरिंग कर सनसनी...

बिगलीक्स

Agra News Live: 294 driving licence suspend for violating traffic rules in Agra

आगरालीक्स… आगरा में यातायात के नियम तोड़ने पर 294 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित,...

error: Content is protected !!