आगरालीक्स.. यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का कोरोना से निधन, उनका पीजीआई में चल रहा था इलाज।
यूपी की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण को मधुमेह के साथ सांस लेने में परेशानी होने पर पीजीआई लखनउ में भर्ती किया गया। जांच में कोरोना की पुष्टि के बाद तबीयत बिगडती गई। उनका शनिवार को निधन हो गया।
कानपुर से चुनी गईं विधायक
कानपुर की रहने वाली कमल रानी वरुण यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्रीं थी, 2015 में कानपुर की घाटमपुर सीट से विधायक चुनी गईं। उनके कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एसजीपीजीआई लखनउ में भर्ती कराया गया। उन्हें निमोनिया की समस्या भी हो गई थी, इससे वेंटीलेटर सपोर्ट भी देना पडा।