Friday , 14 March 2025
Home agraleaks BJP will honor priests in temples on Gurupurnima#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्स

BJP will honor priests in temples on Gurupurnima#agranews

आगरालीक्स… ( 23 July )। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मठ—मंदिरों में जाकर..।

आगरालीक्स(23 July Agra News)। गुरु पूर्णिमा पर भाजपा कार्यकर्ता मठ—मंदिरों में जाकर पुजारियों का सम्मान करेंगे। इसके लिए तैयारी तेज हो गई है। कौन सा पदाधिकारी किस मंदिर में जाएगा, शुक्रवार दोपहर तक इसकी सूची तैयार करने में वरिष्ठ नेता लगे रहे।

महानगर अध्यक्ष नेहरू नगर और न्यू आगरा मंदिर में करेंगे सम्मान
भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि भाजपा महानगर कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को फतेहाबाद रोड पर पल्स गार्डन में हुई थीं। इसमें कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश जारी किए गए। तय किया गया कि गुरुपूर्णिमा पर मठ-मंदिर के महंतों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह नेहरू नगर और न्यू आगरा मंदिर में जाकर पुजारियों का सम्मान करेंगे। इसके अलावा वार्ड अध्यक्षों को पूरी जिम्मेदारी दी गई है।

1800 से अधिक बूथों पर होगा कार्यक्रम
महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि मंदिर में सम्मान कार्यक्रम 1800 से अधिक बूथों पर होगा। इसकी तैयारियां बूथ अध्यक्ष कर रहे हैं।

26 जुलाई को बीडीसी, प्रधानों का सम्मान
महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि 25 जुलाई को बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनना, 26 जुलाई को एत्मादपुर और खंदौली ब्लॉक के प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य का अभिनंदन ब्लाक मुख्यालय पर किया जाएगा। अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह, 15 अगस्त से बूथ समिति के सत्यापन का कार्य शुरु होगा जो 15 सितम्बर तक चलेगा।

दो महीने का टास्क तैयार
भाजपा प्रदेश संगठन के सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओें के जरिए घर-घर संपर्क का अभियान चलाएगी। इसके लिए दो महीने का टास्क तैयार किया गया है। इस दौरान अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों की ओर से मठ मंदिरों में साधु, संतों, पुजारियों का सम्मान, हेल्थ वालंटियर योजना के तहत प्रत्येक वार्ड एवं गांव में एक युवा एवं एक महिला कार्यकर्ताओं का चयन होगा।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Mother-in-law and sister-in-law arrested in Agra IT manager Manav Sharma case…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आईटी मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में सास और साली...

बिगलीक्स

Agra News: Police arrested KS Rana, former professor of Agra College and owner of Krishna College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर और कृष्णा कॉलेज के मालिक केएस राणा...

बिगलीक्स

Photo News: Shrimankameshwar Nath played Holi of Masaan with devotees…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्रीमनः कामेश्वर नाथ ने भक्तों संग खेली मसान की होली,...

बिगलीक्स

Agra News : ADA enforcement officer lodge FIR against Bhartiya Janta Yuva Morcha Mahanagr President & 50 others#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में एडीए में प्रदर्शन पर भारतीय जनता युवा...

error: Content is protected !!